Search

 
 
 

Sports News: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में जॉन अब्राहम बने को-ओनर

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी पारी की शुरुआत की है. यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स के जॉन को-ओनर बन गए हैं. पहली बार आयोजित होने वाली ETPL में रॉटरडैम डॉकर्स हिस्सा लेंगी. ETPL का पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू होगा और 20 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा.
 

Lagatar Desk: बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी पारी की शुरुआत की है. यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स के जॉन को-ओनर बन गए हैं. पहली बार आयोजित होने वाली ETPL में रॉटरडैम डॉकर्स हिस्सा लेंगी. ETPL का पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू होगा और 20 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा.

 

दिग्गजों से सजी है रॉटरडैम डॉकर्स 

रॉटरडैम डॉकर्स टीम में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम हैं. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन के साथ मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री भी शामिल है. ऐसे ओनरशिप ग्रुप का जॉन अब्राहम हिस्सा बने हैं 

 

छह टीमें लेंगी हिस्सा

ETPL के उद्घाटन सीजन में 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. ये टीमें हैं- ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डब्लिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम. टूर्नामेंट में कुल 32 मुकाबले होंगे. ETPL का उद्देश्य यूरोप के उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटरों के साथ खेलने का अवसर देना है, जिससे आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड जैसे देशों में दिग्गज क्रिकेटर उभर सके.  

 

रॉटरडैम डॉकर्स से जुड़ने के बाद जॉन अब्राहम ने कहा कि क्रिकेट में लोगों को जोड़ने, प्रेरित करने का अद्भुत क्षमता है. उन्होंने कहा रॉटरडैम डॉकर्स के पास एक स्पष्ट विज़न, मजबूत नेतृत्व और बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं. इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं.


 
ETPL से जुड़े हैं द्रविड़, स्टीव वॉ जैसे दिग्गज 

ETPL में विभिन्न फ्रेंचाइजियों के साथ क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं. इसमें राहुल द्रविड़, स्टीव वॉ, जोंटी रोड्स, मैथ्यू हेडन, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे नाम शामिल हैं. इन दिग्गजों की मौजूदगी से लीग को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है. इस लीग से यूरोप में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के नए युग की शुरुआत भी मानी जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही