Search

 
 
 

Sports News : JWPL में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

झारखंड वीमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के पांचवें मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया. पलामू वॉरियर्स द्वारा दिए गए 137 रनों के लक्ष्य को कोल्हान डायनामोज की टीम ने 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
 
  • आनंदिता किशोर की तूफानी बल्लेबाजी 

Ranchi :  झारखंड वीमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के पांचवें मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया. पलामू वॉरियर्स द्वारा दिए गए 137 रनों के लक्ष्य को कोल्हान डायनामोज की टीम ने 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलामू वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज ईशा केशरी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन बनाए.

 

वहीं चांदमुनी पूर्ति ने 23 गेंदों में 23 रन और आरती कुमारी ने 13 गेंदों में नाबाद 15 रनों का योगदान दिया. जबकि सोनिया ने 13, इला खान ने 8 रन, शिखा ने 4 रन, अनामिका कुमारी ने 2 रन और कप्तान अश्वनी कुमारी ने 2 रन बनाए.

 

कोल्हान डायनामोज की ओर से कप्तान आनंदिता किशोर, दुर्गा मुर्मू, ममता पासवान और अंकिता चौरसिया को 1-1 विकेट की सफलता मिली. 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान डायनामोज की तरफ से दुर्गा मुर्मू और संध्या कुमारी ने मजबूत आधार तैयार किया. दुर्गा मुर्मू ने 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए, जबकि संध्या कुमारी ने 27 गेंदों में 5 चौके जड़कर 34 रनों की पारी खेली.

 

सलामी बल्लेबाज विजेता 5 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद मोनिका मुर्मू और कप्तान आनंदिता किशोर ने टीम को जीत दिला दी. मोनिका मुर्मू 14 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान आनंदिता किशोर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 41 रनों की पारी खेली.

 

पलामू वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में इशिका दीपक और कप्तान अश्वनी कुमारी को 1-1 विकेट मिला. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही