Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विवि में कोविड को लेकर दो साल से खेलकूद बंद, शुरू कराने की होने लगी मांग

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में पिछले दो सालों से कोविड-19 के वजह से खेलकूद प्रतियोगिताएं पूरी तरह से बंद है. अब सामान्य स्थिति सामान्य होने पर छात्र प्रतिनिधि व टीएमसी यूथ के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने विवि को पत्र लिखकर बंद खेलकूद प्रतियोगिता को आरंभ करने का मांग की है. इसमें कहा कि पोटो हो खेल परियोजना के तहत विवि में खेलकूद कराया जाए. राज्य सरकार ने उक्त योजना के तहत बजट की स्वीकृति भी दे दी है. लंबे समय से बंद होने के वजह से विद्यार्थियों की शरीरिक व मानसिक कार्य नहीं हो पा रहा है. पूर्व छात्र प्रतिनिधि सह टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि विवि का काम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करना होता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
यह तब होगा जब उनका शरीरिक, मानसिक और बौद्धिक सभी क्षेत्रों में विकास होगा. विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र और छात्राओं के लिए शिक्षा उत्पादक, व्यावहारिक और क्रियान्वित करने वाली हो. विश्वविद्यालय की ओर से पहल होना चाहिए कि शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के पाठयक्रम में खेल गतिविधियों को भी कोर एक्शन प्लान का हिस्सा बनाया जाए, ताकि विश्वविद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद का भी प्रभावी और अनुकूल महौल विकसित किया जाए. झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पोटो हो खेल परियोजना को कोल्हान विश्वविद्यालय के स्तर पर सुनिश्चित कराने के लिए खेलकूद के जरूरी संसाधनों और इनका उपयोग करने वाले प्रशिक्षकों की नियुक्ति अपरिहार्य है. खासकर कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेज जो तीनों जिला में अवस्थित हैं. जिला में फुटबॉल खेल बहुत ही लोकप्रिय और प्रचलित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही