Search

 
 
 

खेलः क्या है ट्रायथलॉन और झारखंड में क्या है इसकी स्थिति

 
Shubham Kishore Ranchi: ट्रायथलॉन एक मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट है. इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन डिएगो ट्रैक क्लब द्वारा 1970 के दशक की गई. इसकी शुरुआत ट्रैक ट्रेनिंग के विकल्प के तौर पर किया गया था. ट्रायथलॉन में 3 डिसिप्लिन शामिल हैं, स्विमिंग (तैराकी), साइकिलिंग और रनिंग. ट्रायथलॉन के सरल नियम हैं. प्रतियोगी एक निर्धारित दूरी के अंतर्गत फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए स्विम करते हैं, साइकिल चलाते हैं और रनिंग में हिस्सा लेते हैं. ओलंपिक दूरी ट्रायथलॉन में तैराकी में 1.5 किमी, साइकिलिंग में 40 किमी और रनिंग में 10 किमी रेस शामिल होती है, जबकि स्प्रिंट दूरी के ट्रायथलॉन रेस के थोड़े छोटे होते हैं. वर्ल्ड ट्रायथलॉन स्प्रिंट चैंपियनशिप में प्रतियोगियों को 750 मीटर की तैराकी, 20 किमी की साइकिलिंग और 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है. वहीं आयरनमैन ट्रायथलॉन में आमतौर पर 3.9 किमी की तैराकी, 180.2 किमी की बाइक राइड और 42.2 किमी की रनिंग शामिल होती है. इसे पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-examination-taken-for-enrollment-in-excellent-school-canceled-exam-will-be-held-again-on-june-2/">पलामू

: उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए ली गई परीक्षा रद्द, दो जून को फिर से होगी परीक्षा 
झारखंड ट्रायथलॉन को 2008-09 में इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन से एफिलिएशन मिला. वर्तमान में जमशेदपुर, दुमका, धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला में इसकी ट्रेनिंग कराई जा रही है, और झारखंड के लगभग 60 खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हैं. इनमें 20 खिलाड़ी नेशनल लेबल पर स्पर्धा करने के लिए तैयार हैं. झारखंड ट्रायथलॉन के वर्तमान सचिव बरुण कुमार ने कहा कि इस गेम में बहुत स्टेमिना चाहिए होता, साथ ही लगभग 50 हजार साइकिल पर खर्च आता है. जिस वजह से ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं. लेकिन इसके प्रसार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पानी नहीं होने के कारण इस वर्ष अभी तक कोई आयोजन नहीं कराया जा सका है. जुलाई के अंत तक कैंप लगाया जा सकता है, साथ ही इस वर्ष राज्य स्तर की प्रतियोगिता और एक नेशनल प्रतियोगिता कराने की बात भी उन्होंने कही. गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए टाटा में आयोजित चयन शिविर में 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-pays-floral-tribute-to-martyred-indian-soldiers-at-heliopolis-war-cemetery-in-cairo/">पीएम

मोदी ने काहिरा के हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान में शहीद भारतीय सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की

खास बातें

  • कोरोना के बाद किसी भी राज्य स्तर की प्रतियोगिता का नहीं हुआ है आयोजन
  • 2022 में चेन्नई में आयोजित नेशनल ट्रायथलॉन में झारखंड को मिला था चौथा स्थान
  • वर्ष 2022-25 के झारखंड ट्रायथलॉन कमिटी के अध्यक्ष का पद है खाली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही