Search

 
 
 

रामगढ़: किसान मुहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

 
Ramgarh: मुस्कुराहटें संस्था की ओर से शुक्रवार को चितरपुर बाजारटांड़ स्थित किसान मुहल्ला में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मुस्कुराहटें संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारी सदस्य शिव कुमार दांगी, मीडिया प्रभारी राज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किसान मुहल्ला के दर्जनों कुआं एवं नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए हमारी संस्था का यह एक प्रयास है. बारिश के दिनों में पानी काफी दूषित हो जाता है इसलिए सभी लोगों को अपने कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करना चाहिए. उन्होंने लोगों को ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव के फायदे एवं बरसात के मौसम में स्वस्थ रहने के उपाय बताए. आगे कहा कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करती है ताकि क्षेत्रवासियों को विभिन्न बरसाती बीमारियों से बचाया जा सके. वहीं संस्था के इस प्रयास को स्थानीय लोगों ने भी काफी सराहा. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही