Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में मच्छर नाशक दवा का छिड़काव 26 अप्रैल से

Latehar :  नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 26 अप्रैल से मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव होगा. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार के निर्देश पर दवाओं का छिड़काव फोगिंग मशीन से किया जायेगा. 26 अप्रैल को वार्ड नंबर एक के करकट, 27 अप्रैल को वार्ड नंबर दो बानपुर, 28 अप्रैल को वार्ड नंबर तीन के राजहार, 29 और 30 अप्रैल को वार्ड नंबर चार व पांच के डुरूआ और दो मई को वार्ड नंबर छह के डुरूआ में शाम छह से आठ बजे फोगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जायेगा. (पढ़ें, यौन">https://lagatar.in/sc-sends-notice-to-delhi-government-on-plea-of-seven-women-wrestlers-alleging-sexual-harassment/">यौन

शोषण के आरोपों को लेकर SC ने सात महिला पहलवानों की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा)

घरों के दरवाजे-खिड़कियों को खुला रखने की अपील

वहीं तीन मई को वार्ड नंबर 11 के मंडल कारा, चार, पांच व छह मई को वार्ड नबंर 7,8 और 9 के लातेहार शहर, सात मई को वार्ड नंबर 10 के तपाखास व गिजनियाटांड, आठ मई को वार्ड नंबर 11 के तपाखास व चंदनडीह, नौ मई को वार्ड नंबर 12 के अमवाटीकर, 10 मई को वार्ड नंबर 13 के अमवाटीकर व पहाड़पूरी और 11 मई को वार्ड नंबर को वार्ड नंबर 14 के चंदनडीह में मच्छर नाशक दवा छिड़का जायेगा. इसके अलावा 12 मई को वार्ड नंबर 15 के धर्मपुर और 13 मई को सभी पदाधिकारी के आवास व कार्यालयों में दवा का छिड़काव किया जायेगा. इस दौरान अपने घरों के दरवाजे एवं खिड़कियों को खुला रखने और खाने-पीने की वस्तुओं को ढक कर रखने की अपील की गयी है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/the-sun-will-not-cast-a-shadow-on-anything-for-some-time-this-afternoon/">आज

दोपहर कुछ मिनटों तक सूरज किसी भी चीज का शैडो नहीं बनायेगा…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही