Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताला मरांडी को जिताएं : कर्मवरी सिंह

Pakur : भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने महेशपुर सिनेमाहॉल परिसर में दो सत्रों में महेशपुर विधानसभा स्तरीय सांगठनिक बैठक की. उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवरी सिंह के साथ मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, राजमहल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पाकुड़ जिला प्रभारी अमित सिंह, भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन मौजूद रहें. संगठन महामंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के कार्यकुशलता, नेक नियत एवं विकसित भारत बनाने की गारंटी पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का विश्वास अटूट हुआ है. गरीब, किसान, युवा एवं महिला के लिए उनके विभिन्न विशिष्ट विकास कार्यों से हर वर्ग को इसका भरपूर लाभ मिला एवं मिल रहा है एवं विकसित भारत बनाने की ओर देश तेज गति से बढ़ रहा है. उन्होंने सबों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐसे ही जनोपयोगी योजनाओं-कार्यों को ईमानदारी एवं कर्मठता से बिना थके एवं बिना रूके जन-जन तक पहुंचाना है. निश्चय ही राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हमारे जुझारू नेता ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित कर यहां कमल खिलाने से हमें कोई  रोक नहीं सकता है. इसे भी पढ़ें : गुरुजी">https://lagatar.in/taking-blessings-from-guruji-congress-candidate-kalicharan-munda-started-election-campaign-in-khunti/">गुरुजी

से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही