Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक किसान मोर्चा पहुंचाए. वर्तमान में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियानके तहत कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान को जन-जन तक किसान मोर्चा पहुंचाए. वर्तमान में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियानके तहत कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रगतिशील किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं बाजार से जुड़ने के नए विकल्पों की जानकारी दी जा रही है. वे सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे.

 

 

विकसित भारत हर भारतीय के सपनों और अधिकारों का है प्रतिबिंब

मरांडी ने कहा कि विकसित भारत केवल आर्थिक विकास का एजेंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय के सपनों और अधिकारों का प्रतिबिंब है. विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशियाली, समृद्धि और समान अवसर प्राप्त हो. यह संकल्प है कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में हो आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने ऐसा भारत रखने का सपना देखा है, जहां कृषि, उद्योग, विज्ञान, तकनीक सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हो और देश का प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में अवसरों से सशक्त हो.

 

पांच प्रणऔर 11 संकल्पको धरातल पर उतारे मोर्चा: कर्मवीर सिंह

 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के लिए प्रस्तुत पांच प्रण देश को प्रगति की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं. 11 संकल्प जैसे कर्तव्य पालन, समावेशी विकास, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, कानून के शासन का सम्मान, महिला नेतृत्व में विकास, वंशवादी राजनीति का अंत, आरक्षण की सुरक्षा आदि, भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प हैं.

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि झारखंड में भाजपा किसान मोर्चा ने घोषणा की किसानों की समस्याओं को लेकर 24 जून को प्रदेश के सभी प्रखंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही