Search

 
 
 

SriLanka Crisis : सुरक्षाबलों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की, सेना प्रमुख ने लोगों से समर्थन मांगा

 
Colombo : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग किये जाने की खबर है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा बल राष्ट्रपति भवन के अंदर से बाहर की और फायरिंग कर रहे हैं, जहां प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे हैं. बदलते घटनाक्रम के बीच श्रीलंकाई सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा सामने आये हैं. कहा कि वर्तमान राजनीतिक संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का अवसर अब उपलब्ध है. सेना ने द्वीप राष्ट्र में शांति बनाये रखने के लिए लोगों के समर्थन की मांग की. जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने श्रीलंकाई लोगों से देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस का समर्थन करने का अनुरोध किया है. जान लें कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के 13 जुलाई को पद छोड़ने के लिए सहमत होने के कुछ घंटे बाद सेना का यह बयान आया है. यह जानकारी भी सामने आयी है कि श्रीलंका में नयी सरकार बनाने के लिए सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गयी है

प्रधानमंत्री आवास को भी आग के हवाले कर दिया गया

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया शनिवार को अपना सरकारी आवास छोड़कर भाग गये. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया और उसके अंदर तक घुस गये. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के अंदर खूब तोड़फोड़ की है, प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर भी तोड़फोड़ की और उसको आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को ही श्रीलंका के 7 प्रांतों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. लेकिन प्रदर्शनकारियों के दबाव के आगे शनिवार सुबह कर्फ्यू हटाना पड़ा और उसके बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास तक पहुंच गये. . प्रधानमंत्री आवास को भी आग के हवाले कर दिया गया है. इस बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से करोड़ों रुपये कैश प्रदर्शनकारियों के हाथ लगने का दावा किया गया है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आये हैं, जिसमें लोगों को नोट गिनते देखा जा सकता है.

बेडरूम से लेकर किचन, बाथरूम सब जगह प्रदर्शनकारियों का कब्जा

श्रीलंकाई न्यूजपेपर डेली मिरर के अनुसार राष्ट्रपति भवन से बरामद रकम सिक्योरिटी यूनिट्स को सौंप दी गयी है जान लें कि हजारों प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ने के बाद शनिवार को कोलंबो के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में दाखिल हो गये. भारी संख्या में लोग राष्ट्रपति के आवास में घुस गये और वहां तोड़फोड़ की. बेडरूम से लेकर किचन, बाथरूम सब जगह प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया. कई लोग राष्ट्रपति आवास के स्विमिंग पूल में नहाते दिखे, तो कुछ बिस्तर और सोफ़े पर आराम फरमाते दिखे. कुछ लोग किचन में खाना खाते हुए देखे गये. प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह राष्ट्रपति भवन में एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही