Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीश्री रविशंकर जी का 67 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

Ranchi : विख्यात आध्यात्मिक प्रणेता श्रीश्री रविशंकर जी का 67वां जन्मदिवस रांची तथा अन्य जिलों में सेवाकार्यों, मधुर सत्संग भजनों तथा सांकृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. रांची में इस अवसर पर सुबह आठ बजे से शहर के सभी केन्द्रों में गुरुपूजा एवं सुदर्शन क्रिया आयोजित की गयी. राकेश भ्रमर एवं सुमित ने सीसीएल. कन्वेंशन सेंटर में योग एवं ध्यान का सत्र कराया. गौतम विभु ने जेल रोड स्थित राज्य योग केंद्र में भक्तों के साथ केक काटा. कांके हैप्पीनेस सेंटर में भी सुबह सुदर्शन क्रिया आयोजित की गयी. डोरंडा सेंटर में रेणु पात्र, अजीत एवं निशा ने पूजा एवं सत्संग का आयोजन किया. अपर बाजार में रिया तयाल ने महिलाओं का विशेष योग सत्र आयोजित की.

खूंटी के कुदरी गांव में श्री श्री कौशल विकास केंद् का उदघाटन

इस अवसर पर बेंगलुरु आश्रम से विशेष रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र के चेयरमैन प्रसन्ना प्रभु रांची आये तथा उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के साथ खूंटी के कुदरी गांव में श्री श्री कौशल विकास केंद् का उदघाटन किया. इस अवसर पर आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरीय प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, प्रसन्ना डेविड, तुलु सरकार, वंदना जी, एस.के. सिंह मौजूद थे. इसके उपरान्त खूंटी रांची मार्ग पर योग-ध्यान केंद्र एवं श्री श्री ज्ञान मंदिर का भी चेयरमैन द्वारा उद्धाटन हुआ. मौके पर अपैक्स बॉडी के चेयरमैन बीके सिन्हा, कुमुद झा, आरपी बरनवाल, सुनील गुप्ता, पीएन सिंह, साध्वी आत्मस्वरूपा, साबित सिंह, जुथिका डेविड, इंदिरा सिंह, सुमिता, शबनम इत्यादि मौजूद थे.

संगीत नाटिका “राम लला की माता” का मंचन

शाम को बेंगलुरु आश्रम के कलाकारों द्वारा संगीत नाटिका “राम लला की माता” का मंचन सीसीएल के प्रेक्षागृह में किया गया| इसमें पंकज मणि द्वारा निर्देशित इस नृत्य नाटिका ने खचाखच भरे सभागार में सबका मन मोह लिया. पारंपरिक परिधानों से लैस बंगलोर के योग-साधकों ने अनूठी रंगमंच की प्रस्तुति की. सभा में श्री श्री रवि शंकर के जीवन पर आधारित एक लघु चलचित्र “लव मूव्स थे वर्ल्ड” प्रदर्शित की गयी . धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, चतरा, जामतारा, हजारीबाग में रक्तदान शिविर एवं अन्य सेवाकार्य आयोजित किये गए. इसे भी पढ़ें – MID-ANEICON">https://lagatar.in/mid-aneicon-2023-awareness-is-necessary-to-prevent-brain-stroke-and-road-accident-dr-anil/">MID-ANEICON

2023 : ब्रेन स्ट्रोक और सड़क हादसा रोकने के लिए जागरुकता जरूरी : डॉ अनिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही