Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चेचकप्पी में पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता के नेतृत्व में पौराणिक शिवालय का जीर्णोद्धार कर तीन दिवसीय श्री श्री शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार से शुरू हो गया. इसके लिए 551 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने जलयात्रा के लिए कलश पात्र उठाया. कलश यात्रा में शामिल लोगों को विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया रीता देवी और पूर्व प्रमुख रामलखन मेहता ने कलश पात्र देकर लकश यात्रा के लिए रवाना किया. कलश यात्रा चेचकप्पी, लारहो गांव का भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी नदी पहुंचा. वहीं कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे. उत्तरवाहिनी नदी में गायत्री परिवार के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन विधि-विधान से कलशपात्र में जल भरवाया. इसके बाद कलशयात्रा पुनः भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची. इसमें पूर्व प्रमुख अर्जुन प्रसाद, पूर्व मुखिया रीता सिंह, पूर्व मुखिया गुड्डी देवी, वीरेंद्र शर्मा,अर्जुन राणा, टिंकू कुमार, रीतलाल प्रसाद, वीरेंद्र मेहता, ललित किशोर मेहता, डेगलाल साव, भुवनेश्वर सिंह, प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इसे भी पढ़ें: तीन">https://lagatar.in/nia-will-interrogate-naxalite-aman-ganjhu-in-the-murder-of-three-policemen/">तीन
पुलिसकर्मियों की हत्या केस में नक्सली अमन गंझू से NIA करेगी पूछताछ [wpse_comments_template]
कलश यात्रा के साथ चेचकप्पी में श्री श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Leave a Comment