Search

 
 
 

श्रीनगर : जबरवान वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी...

 
Srinagar : आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच श्रीनगर के बाहरी इलाके में आज रविवार को मुठभेड़ हुई. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर आज श्रीनगर के ज़बरवान वन क्षेत्र में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था. जैसे ही सुरक्षाबल एक विशेष स्थान पर पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग य़ुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ जारी है.

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कहा, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर ज़बरवान वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी हुई. जान लें कि कश्मीर घाटी में 24 घंटे से भी कम समय में हुई यह दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले शनिवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान के क्रम में रामपोरा सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही