Search

 
 
 

श्रीनगर : पूरा वंदे मातरम गाया गया, फारूक अब्दुल्ला ससम्मान खड़े रहे, कांग्रेस ने नसीहत दी

National  News :   NC नेता के जवाब से कांग्रेस भड़क गयी. कांग्रेस नेता कपिल सिंह ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्हें कांग्रेस के फैसले का सम्मान करना चाहिए.नागपुर (आरएसएस) के फैसले का नहीं.
 
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वंदे मातरम का गायन

National  News :  श्रीनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के शुभारंभ मे वंदे मातरम का पूरा संस्करण बजाये जाने के समय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और  NC अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की पूरे समय सम्मान के साथ उपस्थिति कांग्रेस को रास नहीं आयी है. 

 

 
खबर है कि कांग्रेस ने पूरा वंदे मातरम गाये जाने पर आपत्ति जताते हुए सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस से अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की है. कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने पूरा वंदे मातरम गाये जाने पर सवाल उठाया. कहा कि पूरा गीत भारत के बहुलतावादी विचार से मेल नहीं खाता.


उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद, सरोजिनी नायडू आदि  नेताओं के विचारों का हवाला दिया. याद करें कि कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों में 1937 के फैसले के अनुसार वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो अंतरे गाने का निर्णय लिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के सहयोगियों (NC) को हमारे फैसले का सम्मान करना चाहिए. 
 

कांग्रेस की अपील नेशनल कॉन्फ्रेंस को अच्छी नहीं लगी. NC नेता बशीर अहमद ने कहा, हम गठबंधन के सहयोगी हैं.  लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कांग्रेस यह तय करे कि  हम क्या करें और क्या नहीं   वेणुगोपाल को सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन वे  इसे किसी पर थोप नहीं सकते 


NC नेता के जवाब से कांग्रेस भड़क गयी.  कांग्रेस नेता कपिल सिंह ने कहा कि उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्हें कांग्रेस के फैसले का सम्मान करना चाहिए.नागपुर (आरएसएस) के फैसले का नहीं. 


भाजपा भी इस विवाद में कूद गयी है. भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस को घेरते हुए कहा,  कांग्रेस 21वीं सदी की नयी मुस्लिम लीग बन गयी है. उन्होंने कांग्रेस पर अलगाववादी और कट्टरपंथी ताकतों के सामने झुकने का आरोप लगाया.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही