Search

 
 
 

रांची विवि अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना एसएस मेमोरियल

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एसएस मेमोरियल कॉलेज ने जीत लिया. बीएस कॉलेज लोहरदगा के क्रिकेट मैदान में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें एसएस मेमोरियल व बीएस कॉलेज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अंत में एसएस मेमोरियल ने मुकाबले को 7 रनों से जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएस मेमोरियल ने निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट पर 247 रन बनाए. टीम की ओर से रोहित के सर्वाधिक 68 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएस कॉलेज की टीम 34.2 ओवर में 240 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से कप्तान प्रेम ने 101 रन की पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. फाइनल में मैन ऑफ द मैच पंकज कुमार और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रेम कुमार को दिया गया. बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ सुरेश प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि जेएससीए के सदस्य जय कुमार सिन्हा, सीआईडी के रीडर सोहन हेंब्रम, पूर्व प्राचार्य लोहारा उरांव, बीएस कॉलेज के प्राचार्य एसपीके गुप्ता, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद रंजन, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही