Search

 
 
 

SSB Head Constable की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी टाइपिंग टेस्ट

Lagatar Desk : इस भर्ती के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्ति होनी है. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल 1,725 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है. यानी प्रत्येक पद के लिए 15 अभ्यर्थियों को टाइपिंग/स्किल टेस्ट के लिए मौका दिया गया है.
 
SSB Head Constable

Lagatar Desk : सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 भर्ती की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी टाइपिंग और स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

 

 

इस भर्ती के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्ति होनी है. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल 1,725 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है. यानी प्रत्येक पद के लिए 15 अभ्यर्थियों को टाइपिंग/स्किल टेस्ट के लिए मौका दिया गया है.

 

श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी

 एसएसबी ने परिणाम के साथ अलग-अलग श्रेणियों के कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं. अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए कट-ऑफ 90 अंक रहा है. वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए 86, ओबीसी के लिए 88, एससी के लिए 84 और एसटी श्रेणी के लिए 80 अंक निर्धारित किए गए हैं.

 

श्रेणीवार रिक्तियों और चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है

 

 श्रेणी पदों की संख्या शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी कट-ऑफ
UR   47 705    90
EWS  11  165  86 
OBC 26 
390
88
SC  21 
315
84 
ST   10 
150 
80
कुल 115
1,725
—

 

बराबर अंक होने पर ऐसे तय हुई मेरिट

 

लिखित परीक्षा में दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर मेरिट तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया गया है. इसके तहत अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गई है. यदि अभ्यर्थियों की जन्मतिथि भी समान है, तो उनके नाम के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर मेरिट तय की गई है.

 

16 और 18 नवंबर से होगा टाइपिंग टेस्ट

 

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग/स्किल टेस्ट 16 और 18 नवंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा. इस चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें और टाइपिंग/स्किल टेस्ट से संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और जरूरी निर्देश अधिसूचना के एनेक्सचर-F में दिए गए हैं. चयनित अभ्यर्थियों की सूची एनेक्सचर-A, B, C, D और E में जारी की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही