Search

 
 
 

एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों में पैदा की देशभक्ति की भावना

 
Rahe (Ranchi) : एसएसबी 26 बटालियन के कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सताकी पंचायत के हल्दीबेड़ा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसएसबी 26 बटालियन ए कंपनी के जवानों ने कार्यक्रम आयोजित कर बिरसा प्रतिमा स्थल से मिट्टी लेकर प्रधानमंत्री पंचप्राण योजना में शामिल किया. साथ ही हाथ में मिट्टी लेकर देश सेवा की ग्रामीणों को शपथ दिलाई और देशभक्ति की भावना पैदा की. इस क्रम में सताकी गांव में पौधारोपण भी किया गया. मौके पर कंपनी के इंस्पेक्टर जीडी मंटू कुमार, सहायक उपनिरीक्षक के विमल सिंम, दीपक सिंह, तिलक राज, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार, हबिबुल रहमान, केके यादव, उमेश यादव, उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/the-morale-of-criminals-is-high-in-jmm-congress-government-jayant-sinha/">जेएमएम-कांग्रेस

सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही