Search

 
 
 

रांची के मांडर में SSB जवान की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली

 
Ranchi: जिले के मांडर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एसएसबी के जवान की पत्नी के को गोली मार दी. घटना मंगलवार की शाम की है. जहां अपराधियों ने एसएसबी के जवान विजय भगत की पत्नी गीता भगत को गोली मार दी. आनन-फानन में महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई हैं.
इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/linkage-coal-loaded-truck-was-going-from-dhanbad-to-banaras-mandi-instead-of-ramgarh-caught-on-the-instructions-of-dig/">धनबाद

से रामगढ़ के बजाय बनारस मंडी जा रहा था लिंकेज कोयला लोड ट्रक, DIG के निर्देश पर पकड़ा गया

महिला स्कूटी से मांडर के बूढ़ाखुखरा की तरफ से जा रही थी

जानकारी के मुताबिक, महिला चान्हो थाना क्षेत्र की रहने वाली गीता भगत है. वह स्कूटी से मांडर के बुढ़ाखुखरा की तरफ से जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला को पहले ओवरटेक कर रोका और फिर गीता को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार, गीता के गर्दन के पास गोली लगी है. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है. गीता को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुन कर आस-पास के लोग भागे-भागे आये. मांडर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा.
इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-02-apr-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।02 APR।।लोस चुनाव से पहले आयोग का बड़ा एक्शन।।विक्षुब्धों को साधने में जुटी भाजपा।।वाहन जांच के दौरान 78 लाख बरामद।।बिहारः कांग्रेस ने 3 प्रत्याशियों को उतारा मैदान में।।तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर करेंगे प्रहार-पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही