Search

 
 
 

रांची में ट्रैफिक जवानों को SSP ने बांटा गॉगल्स व बॉटल, बढ़ाया हौसला

 
Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक के जवान धूप और धूल से सुरक्षित होकर ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे. इसे लेकर गुरुवार को अपने आवास में एसएसपी चंदन सिन्हा ने ट्रैफिक जवानों के बीच गॉगल्स के अलावा पानी की बोतलें भी बांटी. ताकि वे हर समय अपने साथ पानी रख सकें. पानी की बोतलों के साथ ही कर्मियों को धूप से बचने के लिए कुछ जरूरी दवाईयां और ओआरएस के पैकेट भी दिए गए हैं. ताकि जब भी वे ड्यूटी से फ्री हों, तो ओआरएस का घोल पी सकें. एसएसपी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था तभी बेहतर होगी, जब कर्मी स्वस्थ रहेंगे. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/hearing-on-anticipatory-bail-of-architect-vinod-singh-accused-in-land-scam-case-now-on-june-19/">लैंड

स्कैम केस के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर अब 19 जून को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही