Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिवंगत दारोगा संध्या टोपनो के परिजनों को एसएसपी ने सौंपा पांच लाख रुपये का चेक

Ranchi: दिवंगत दारोगा संध्या टोपनो के भाई अजीत टोपनो को एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का चेक सौंपा. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया, रांची रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक रंजन उपस्थित थे. बता दें कि कि 19 जुलाई 2022 की रात तुपुदाना ओपी की महिला दारोगा संध्या टोपनो रात में वाहनों की जांच कर रही थीं. इसी दौरान एक पशु लदा पिकअप वैन रास्ते से गुजर रहा था. इसे पढ़ें- किसी">https://lagatar.in/some-protested-valentines-day-by-donating-blood-some-remembering-pulwama-martyrs/">किसी

ने रक्तदान कर, किसी ने पुलवामा शहीदों को याद कर किया वैलेंटाइन डे का विरोध
उन्होंने वाहन चालकों को रुकने का इशारा किया. लेकिन वाहन चालकों ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी. देखते ही देखते उसने महिला सब इंस्पेक्टर पर वाहन चढ़ा दिया. संध्या टोपनो कुछ समझ नहीं पाईं. पुलिस वालों ने तत्काल संध्या टोपनो को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-cm-orders-to-terminate-gayatri-buildcon-company/">शुभम

संदेश इम्पैक्ट : गायत्री बिल्डकॉन कंपनी को टर्मिनेट करने का सीएम ने दिया आदेश
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही