Search

 
 
 

एसएसपी हमारे शहर की शान हैं : अरविन्दर सिंह खुराना

 
Ranchi: झारखंड होटल एसोसिएशन (जेएचए) और टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड (टीटीएएजे) के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में जेएचए के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, अमरदीप सहाय, चिरंजीवी कुमार, संतोष सिंह, राहुल सिंह और सोनू मिश्रा शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न होने पर एसएसपी की सराहना की. प्रशासनिक तत्परता से पूजा को सफल करवाने के लिए जेएचए अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने एसएसपी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वहीं टीटीएएजे अध्यक्ष अमरजीत सहाय ने एसएसपी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि कई ऐसे होटल हैं जिनमें गैर कानूनी कार्य हो रहा है. वैसे होटलों को चिह्नित करें, ताकि हम उन पर कार्रवाई कर सकें. कहा कि होटल में जो गैर कानूनी कार्य हो रहा है, उससे शहर की छवि बिगड़ती है. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
जेएचए अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि ऐसी चीजें कतई बर्दाश्त नहीं की जायेंगी. ऐसे होटलों को जल्द चिह्नित किया जाएगा जो गैर कानूनी कार्य मे लिप्त हैं. उन्होंने कहा कि एसएसपी हमारे शहर की शान हैं. जिस प्रकार से उन्होंने दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों से शहर को बचाया और खुद ही बाइक लेकर भ्रमण पर निकले, यह उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही