Ranchi : सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाये जाने के बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी ने सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा को लाइन हाजिर कर दिया. बता दें कि एक महिला ने शनिवार देर शाम आत्महत्या की कोशिश की थी. महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें उसने सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाये थे. महिला ने नोट में लिखा कि रवि मिश्रा गोलीकांड की जांच के दौरान थानेदार ने कमरे में अकेले बुलाने के लिए उसपर दबाव डाला. उसने थानेदार पर जबरन पासपोर्ट, मोबाइल और शादी का एल्बम जब्त करने के भी आरोप लगाये हैं. महिला के अनुसार, थानेदार ने उससे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिये हैं. [wpse_comments_template]
SSP ने सुखदेवनगर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, महिला ने लगाये थे गंभीर आरोप
Last Updated: Feb 18, 2024 12:00 AM (IST)