Search

 
 
 

कार्य में लापरवाही बरतने पर SSP ने महिला थाना प्रभारी को सस्पेंड किया, कोतवाली प्रभारी को हटाने की अनुशंसा

 
Ranchi :  कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एसएसपी चंदन सिन्हा ने कड़ी करवाई की है. अपर बाजार स्थित मारवाड़ी कन्या विद्यालय में लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले में जब स्कूल प्रबंधन के द्वारा कोतवाली थाना और महिला थाना को सूचना दी गयी थी तो वहां के कर्मियों और पदाधिकारी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई. इस लापरवाही के लिए एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी पिंकी साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

बरियातू थाना के एएसआई शंकर ठाकुर और मुंशी शशि कुमार को निलंबित किया 

एसएसपी  ने कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा के निलंबन और विभागीय के कार्यवाही की अनुशंसा डीआईजी से की है.  इसके पहले एसएसपी ने 14 दिसंबर को बरियातू थाना के एएसआई शंकर ठाकुर और मुंशी शशि कुमार को इसलिए निलंबित किया था क्योंकि एक मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर आवेदिका बरियातू थाना गयी थी तो उन दोनों ने आवेदिका का आवेदन न लेकर मामला का क्षेत्राधिकार लालपुर थाना का बताते हुए लालपुर थाना जाने की सलाह दी थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही