Search

 
 
 

रांची: विस चुनाव को लेकर SSP की CRPF व SSB के पदाधिकारियों के साथ बैठक

 
Ranchi: विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने सीआरपीएफ और एसएसबी के पदाधिकारी के साथ बैठक की. यह बैठक मंगलवार को जिले के बुंडू स्थित ताऊ मैदान में आयोजित की गई. जिसमें रांची जिला में चुनाव कार्य के प्रतिनियुक्त अर्धसैनिक बलों को उनके वरीय पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण और ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा बलों का मतदान केंद्र पर मतदाता से व्यवहार और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव के लिए की जाने वाली कार्रवाई, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बलों के आने जाने के दौरान बरती जाने वाली विशेष सावधानी, ईवीएम सुरक्षा और सुरक्षा बलों के इंडक्शन और डीइंडक्शन के बिंदु पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त रांची जिला के भौगोलिक परिदृश्य से भी सुरक्षा बलों को अवगत कराते हुए,उनके प्रश्नों और शंका के बिंदु पर भी ब्रीफिंग की गई. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-policies-do-not-benefit-the-common-man-only-his-business-friends-priyanka-gandhi/">पीएम

मोदी की नीतियों से आम आदमी को नहीं, सिर्फ कारोबारी मित्रों को फायदा : प्रियंका गांधी  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही