Search

 
 
 

हजारीबाग: खेलकूद प्रतियोगिता में SSVM कुम्हार टोली की टीम अव्वल

 
Hazaribagh: विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित 35वां प्रांतीय शिशु वर्ग कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स खेलकूद समारोह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (SSVM), कुम्हार टोली, छात्राओं की टीम ने खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया. कबड्डी में छात्र वर्ग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय की वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर प्राचार्य ने कहा कि आप सभी के लगन एवं सतत परिश्रम से आपको यह सफलता मिली है. आप सभी हर प्रतियोगिता में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे. प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में विद्यालय के शारीरिक आचार्य रणजीत सिंह यादव का महत्वपूर्ण योगदान है. समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-expanded-11-ministers-took-the-oath-six-new-faces-included/">हेमंत

मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ, छह नए चेहरे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही