Search

संत कोलंबा कॉलेज की आंतरिक परीक्षा में बिफरे विद्यार्थी

Hazaribagh : संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों ठीक नहीं चल रही है. कभी प्रथम पाली के प्रश्न पत्र द्वितीय पाली में बांट दिया जा रहा है, तो कभी अगले दिन होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र एक दिन पहले खोल दिया जा रहा है. ऐसे में संत कोलंबा कॉलेज की आंतरिक परीक्षा में काफी अनियमितता दिख रही है. शुक्रवार को अपराह्न डेढ़ बजे से परीक्षा होनी थी, परंतु आधे घंटे के बाद परीक्षा शुरू हुई. बताया जा रहा है इतिहास विभाग निजी कंपनी की करियर काउंसिलिंग की खातिरदारी में लगा था. प्रभारी प्रिंसिपल ही इतिहास विभाग के हैं. 16 मार्च से कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर पांच की आंतरिक परीक्षा चल रही है. इस दिन हुई इतिहास की परीक्षा के प्रश्न पत्र समय ही नहीं दिया गया. यही हाल 17 मार्च को हुई इतिहास के प्रश्न पत्र में भी दिखा. बताया जा रहा है कि विभाग के शिक्षकों ने प्रश्न पत्र पर समय लिखा था, परंतु परीक्षा विभाग ने इसे नहीं लिखा. इसे भी पढ़ें :प्रवीण">https://lagatar.in/praveen-kumar-toppo-becomes-personnel-secretary-notification-issued/">प्रवीण

कुमार टोप्पो बने कार्मिक सचिव,‌अधिसूचना जारी

आंतरिक परीक्षा में नियमों की अनदेखी

सीबीसीएस के पैटर्न के अनुसार आंतरिक परीक्षा में बहु वैकल्पिक और विषयनिष्ठ दोनों प्रकार के प्रश्न आते हैं. परंतु परीक्षा विभाग केवल बहु वैकल्पिक प्रश्न ही पूछ रहा है.

क्या है परीक्षा पैटर्न

कुल 100 अंक की परीक्षा ली जाती है. इसमें से 20 अंक की आंतरिक परीक्षा होती है. इसमें से 15 अंक की लिखित परीक्षा ली जाती है. शेष पांच अंक विद्यार्थियों को उपस्थिति और उनके अतिरिक्त कार्य कुशलता के लिए निर्धारित है. 80 अंक की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर से होती है. तीनों अंकों को जोड़ कर परीक्षा परिणाम निकलता है. परीक्षा में उत्तीर्ण करना जरूरी है. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/angered-by-the-attack-on-rahul-congress-retaliates-proposes-breach-of-privilege-against-pm-modi/">राहुल

पर हमले से खफा कांग्रेस का पलटवार, पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखा

सेमिनार के कारण हुआ विलंब : प्रदीप कुमार

संत कोलंबा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रदीप कुमार ने कहा कि सेमिनार के कारण प्रश्न पत्र बांटने में विलंब हुआ. सेमिनार में कुछ शिक्षक व्यस्त थे. यह 15 अंकों की परीक्षा थी. शोकॉज के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दूसरा मामला था. उसका जवाब उन्होंने दे दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp