Search

 
 
 

NIBM में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले ST-SC स्टूडेंट्स को मिलेगी 50% की छूट

 
Ranchi : बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, जेपीएससी की तैयारी करवाने वाली संस्थान एनआईबीएम कंबाइंड कोर्स में अनुसूचित जाति और जनजाति के स्टूडेंट्स को 50 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसका लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को जाति, आय तथा आधार कार्ड की कॉपी के साथ सर्कुलर रोड के श्री साईं टावर के चौथे तल्ले में स्थित एनआईबीएम संस्थान के कार्यालय में आना होगा. निदेशक मनोज गुप्ता ने बताया कि संस्थान पिछले 25 वर्षों से स्टूडेंट्स को सरकारी नौकरी प्राप्त करवाने में सहयोग करते आ रही है. यहां योग्य शिक्षकों के द्वारा सुनियोजित तरीके से तैयारी कराई जाती है. वर्ष 2021-22 में बैंकिंग में कई विद्यार्थी चयनित होकर ज्वाईन भी कर चुके हैं. यहां के स्टूडेंट्स रेलवे, इनकम टैक्स विभाग, सीबीआई समेत कई सेंट्रल तथा स्टेट लेबल कार्यालय में कार्यरत हैं. इस माह भी कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेबल की परीक्षा का रिजल्ट आया. निदेशक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी बेहतर तैयारी का परिणाम है कि कई स्टूडेंट्स का अंतिम रूप से चयन हुआ तथा इस वर्ष भी बेहतर रिजल्ट के लिए सभी शिक्षकगण तथा विद्यार्थी काफी मेहनत कर रहे हैं. बैंकिंग के लिए सेपरेट तथा बैंकिंग, एसएससी, रेलवे की सेपरेट/कंबाइंड बैच तथा आईबीपीएस की मुख्य परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के लिए विशेष बैच 31 जुलाई तथा 07 अगस्त से विधिवत शुरू होगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-50-land-mafia-were-brought-to-the-police-station-released-after-filling-bonds/">रांची

: 50 भू- माफियाओं को थाना लाया गया, बांड भरवाकर छोड़ा गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही