Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर्स स्कूल रांची के जूनियर सेक्शन में मना वार्षिक समारोह

Ranchi : संत जेवियर्स स्कूल जूनियर सेक्शन 2023 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को स्कूल के सभागार में धूमधाम से मना. इसका विषय था - मैं कर सकता हूं और मैं करूंगा. समारोह के मुख्य अतिथि तमिलवनन (आईपीएस) डीआईजी अपराध शाखा थे. फादर अजीत कुमार रांची जेसुइट सोसाइटी के एक्सएसएसजे प्रांतीय, कल्पना सोरेन, वाईएस रमेश (आईपीएस), जयेश सिन्हा (सचिव डीओएक्स) और अन्य सम्मानित अतिथि थे. डोरंडा ओल्ड जेवेरियन, डॉक्स इस आयोजन के प्रायोजक थे. मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये. साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

बच्चों के प्रति अत्यधिक सुरक्षात्मक नहीं होना चाहिए

मुख्य अतिथि तमिलवनन ने मेधावी छात्रों के साथ-साथ गुणी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा की. कहा कि डिजिटल क्रांति के कारण हमारा समाज संक्रमण के दौर में है. इसलिए माता-पिता को अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए और घर में अनुकूल माहौल बनाना चाहिए. उन्होंने माता-पिता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए. उन्होंने गुड समैरिटन पॉलिसी के बारे में बात की, जो दुर्घटना के शिकार लोगों के गोल्डन आवर में योगदान देती है. उन्होंने सभी को सलाह दी कि हमें अपने बच्चों के प्रति अत्यधिक सुरक्षात्मक नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने स्वयं के सपनों को हासिल करने और उन्हें विकसित करने के लिए सिखाना और सलाह देनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-sub-junior-womens-hockey-jharkhand-in-the-final-after-defeating-uttar-pradesh/">राष्ट्रीय

सब जूनियर महिला हॉकी : उत्तरप्रदेश को हराकर झारखंड फाइनल में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही