Ranchi (restaurant worker Murder) : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट के टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कारीगर पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया. हमलावर ने चाकू से वार कर कारीगर को घायल कर लिया. जख्मी कारीगर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस हमलावर की पहचान कर रही है.
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की रात की है. रेस्टूरेंट में आये एक व्यक्ति से विवाद हो गया. इसी दौरान हमलावर ने कारीगर पर चाकू से वार किया. मृतक कारीगर गिरिडीह के रहने वाले थे. वह पिछले कई सालों से रांची में ही रहकर रेस्टूरेंट में काम करते थे.
घटना को लेकर रेस्टूरेंट के संचालक ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है.