Search

 
 
 

दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्टाफ नर्स समेत अन्य पदों के लिए निकाली वैकेंसी, 7 मई तक कर सकते हैं आवेदन

 

Lagatar Desk : Covid-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा डिविजन में स्थित डिविजनल हॉस्पिटल/हेल्थ यूनिट्स में कांट्रैक्ट के आधार पर स्टाफ नर्स, ओटी असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट और हाउस कीपिंग असिस्टेंट के कुल 53 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों 07 मई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार दक्षिण पूर्व रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट, ser.indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू द्वारा किया जाएगा. इंटरव्यू का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा.

पोस्ट डिटेल

स्टाफ नर्स - 20 पोस्ट

ओटी असिस्टेंट -05 पोस्ट

हॉस्पिटल अटेंडेंट (मेल) - 06 पोस्ट.

हॉस्पिटल अटेंडेंट (फीमेल) - 07 पोस्ट

हाउस कीपिंग असिस्टेंट -15 पोस्ट

सैलरी डिटेल

स्टाफ नर्स – 44,900 रुपये प्रतिमाह

ओटी असिस्टेंट – 19,900 रुपये प्रतिमाह

हॉस्पिटल अटेंडेंट मेल – 18,000 रुपये प्रतिमाह

हॉस्पिटल अटेंडेंट फीमेल – 18,000 रुपये प्रतिमाह

हाउस कीपिंग असिस्टेंट – 18,000 रुपये प्रतिमाह

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन डिटेल में दिए गए आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर फॉर्म को भरें. साथ में मांगे गए आवश्यक डिटेल की सॉफ्ट कॉपियों को अटैच कर इस दिए गए ईमेल आईडी srdpoadra@gmail.com पर 7 मई 2021 की शाम 6 बजे तक भेज सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही