Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टेक होल्डर्स ने 15 मीटर ऊंचे चार तल्ले मकानों को भी वैध करने का दिया सुझाव

  • योजना राजस्व बढ़ाने के लिए नहीं, जनता को लाभ देने के लिए है- सचिव
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के नगर निकायों में बने अवैध भवनों को नियमित करने की योजना का ड्राफ्ट तैयार किया है. इस ड्राफ्ट को लेकर सोमवार को विभाग ने स्टेक होल्डर्स की राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स, क्रेडाई और आर्किटेक्ट काउंसिल समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए और ड्राफ्ट पर अपना सुझाव विभाग को दिया. कार्यशाला की अध्यक्षता नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने की. उन्होंने कहा कि राज्य के नगर निकायों में अभी भी लाखों घर अनधिकृत निर्माण की श्रेणी में हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऐसे भवनों को रेगुलर करने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि यह योजना राजस्व बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि जनता को लाभ देने के लिए है. अच्छे सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा.

नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल बनाएं- संजय सेठ

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि अवैध निर्माणों के नियमितिकरण की दिशा में हमें सार्थक पहल करनी चाहिए. रांची में कई ऐसे पुराने भवन हैं या क्षेत्र हैं, जहां पिछले कई वर्षों से व्यावसायिक गतिविधियां भी चलती हैं और आवासीय परिसर भी हैं. इन्हें मिक्स उपयोग की छूट देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रांची में नक्शा पास करने की प्रक्रिया हमेशा से पेचीदा रही है. नक्शा पारित करने में काफी अनियमितता और भ्रष्टाचार देखा गया. यही कारण है कि काफी मकान और व्यावसायिक भवन अनधिकृत निर्माण की श्रेणी में आ गए. विकास के नाम पर ऐसे भवनों को हटाना न्यायसंगत नहीं है. इसलिए उन्हें नियमित करने की दिशा में गंभीर प्रयास होना चाहिए.

शपथपत्र के माध्यम से भी अवैध भवनों को नियमित किया जाना चाहिए- संदीप झा

कार्यशाला में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट के चेयरमैन संदीप झा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से योजना के प्रारूप के विभिन्न बिंदुओं पर अपना सुझाव दिया. कहा कि अनधिकृत निर्माण को लाभुक के शपथपत्र के माध्यम से मान्यता दी जानी चाहिए. शहरी क्षेत्र के साथ ही आरआरडीए, माडा और ग्रामीण क्षेत्र के अनधिकृत निर्माण को भी नियमित करने पर विचार किया जाना चाहिए. कार्यशाला में नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक आदित्य आनंद, मुख्य नगर निवेशक, गजानंद राम, कांके विधायक समरी लाल, रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत कई अधिकारी और स्टेक होल्डर्स मौजूद थे. इसे भी पढ़ें लातेहार">https://lagatar.in/meeting-of-bjp-leaders-held-in-latehar-discussion-regarding-preparations-for-siege-of-secretariat/">लातेहार

में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक, सचिवालय घेराव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही