Lagatar Desk: परिसीमन बिल को लेकर संख्या बल के लिहाज से बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर राहुल गांधी की एक पोस्ट को शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी है.
स्टालिन ने कहा, "संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए मैं अपने भाई राहुल गांधी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. हमने हमेशा हर फैसला तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लिया है." स्टालिन का कहना है कि 'हम इस रास्ते पर कभी समझौता नहीं करेंगे.'
My sincere thanks to brother @RahulGandhi for acknowledging the DMK’s historic role in protecting the Constitution and the rights of the States. We have always made every decision keeping the interests of Tamil Nadu and our Tamil people as the foremost consideration. We will not compromise on this path and I’m confident that history will judge us as Kattabommans and not Ettappans.
— M.K.Stalin (@mkstalin) November 29, 2026
इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं थिरू एमके स्टालिन से मुलाक़ात करने और उनसे डीएमके से परिसीमन संबंधी संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने का अनुरोध करने के लिए चेन्नई जा रहे हैं."
राहुल गांधी ने लिखा, "850 सीटों तक विस्तार भारत में लोकतंत्र को समाप्त कर देगा. इससे बीजेपी-आरएसएस को अपने फायदे के लिए भारत के पूरे चुनावी नक्शे को नए सिरे से तैयार करने की असीमित छूट मिल जाएगी."
"भाई स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताक़तों के ख़िलाफ़ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं. राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें इस विधेयक को मिलकर हराना होगा."
गौरतलब है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ स्टालिन और शरद पवार से मिलने जा रहे हैं. स्टीलिन और शरद पवार ने परिसीमन बिल का समर्थन करने पर रजामंदी जतायी है.