Ranchi : लगातार न्यूज की खबर पर एक बार फिर से मुहर लग गयी है. राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द दिया है. सरकार ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि गुरुवार दोपहर को ही लगातार न्यूज ने यह खबर चलायी थी कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को हेमंत सरकार रद्द कर देगी. देर शाम तक इस बारे में सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
आज मैंने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों एवं छात्रों एवं अभिभावकों की माँग को देखते हुए झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल द्वारा इस सत्र में आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June">https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1403009346401800194?ref_src=twsrc%5Etfw">June
10, 2021
Leave a Comment