Search

 
 
 

बिहार के सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, सात श्रद्घालुओं की मौत, 16 घायल

 
 Jahanabad :  बिहार में जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में रविवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं. जिला अधिकारी अलंकृता पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई, जिससे मंदिर में भगदड़ मच गयी. पांडेय ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुई.

डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया

जहानाबाद के SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि डीएम और एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है. वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं. कुल सात लोगों की मौत हुई है. हम (मृत लोगों के) परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं.  हम उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिनकी मौत हो गयी है.  इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही