Ranchi : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने उम्रदराज और परेशान लोगों द्वारा अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले छह मेडिकल उपकरणों का निर्धिरित निर्धारित किया है. उपभोक्ता मामलों के सचिव निधि खरे ने यह जानकारी दी.
BIS ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(IMCR) द्वारा शुरू की गयी पहल के तहत उम्रदराज लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले जिन यह सहायक उपकरणों का मानक निर्धारित किया है, उसमें कोहनी बैसाखियां (Elbow Cruches), चलने मे मदद करने वाली छड़ियां (Walking Sticks), चलने में मददगार तीन या अधिक पैरों वाली छड़ियां (Walking Sticks of Three or more legs), व्हीलचेयर (Wheel Chair) या पहियों वाली दूसरी चीजें और उसे धकेलने वाले लोगों के लिए पोर्टेबल रैंप के मानक प्रकाशित किए निर्धारित किये गये हैं.
इसके अलावा दृष्टिहीन लोगों के लिए स्पर्श-आधारित गाइड मैप की जानकारी, आकृतियों और प्रदर्शन के तरीकों के अलावा साइनेज (Sinage) उपकरणों और यंत्रों पर ब्रेल के इस्तेमाल के लिए सुलभ डिज़ाइन के मानक निर्धारित किये गये हैं.
उल्लेखनीय है कि BIS की तकनीकी समिति सहायक उपकरणों की तकनीकों का भारतीय मानक बनाती है. समिति उन सहायक उत्पादों के लिए भारतीय मानक निर्धारित करती है जिनका इस्तेमाल दिव्यांग, बुजुर्गों और गैर-संक्रामक बीमारियों से प्रभावित लोग अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए करते हैं.
इस समिति में भारतीय उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारी संस्थाओं के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं. जैसे ALIMCO कानपुर (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम), ICMR और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान. इस समिति की अध्यक्षता डॉ संजय वाधवा (प्रमुख, शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास, AIIMS नई दिल्ली) करते हैं.
BMVSS जयपुर (भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति) जैसे सामाजिक संगठन भी समिति का हिस्सा हैं. यह राष्ट्रीय समिति वैश्विक मानकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए ISO की अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी समितियों—'सहायक उत्पाद' (ISO/TC 173) और 'प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स' (ISO/TC 168) में भी भाग लेती है.
BIS द्वारा प्रकाशित व निर्धारित मानकों का ब्योरा

IS 18558 (Part 1): 2025/ISO 11334-1 Elbow crutches

IS 5145: 2026 Walking sticks

IS 18558 (Part 4): 2025/ISO 11334-4 Walking sticks, three or more legs

IS 19189: 2025/ISO 19028 Accessible Design — Information Contents, Figuration and Display Methods of Tactile Guide Maps

IS 19631: 2026 Portable Ramps
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment