Search

 
 
 

विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक, शशि थरूर ने कहा, पीएम की अमेरिका यात्रा पर हुई चर्चा, विदेश सचिव से अच्छी ब्रीफिंग मिली

 
New Delhi : आज बुधवार को विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के बाद शशि थरूर कहा, बैठक में वर्तमान विदेश नीति के घटनाक्रम पर हमारी बहुत अच्छी ब्रीफिंग हुई. कहा कि पीएम मोदी की हालिया वाशिंगटन(अमेरिका) यात्रा के कारण ज्यादातर चर्चा अमेरिका पर की गयी. थरूर ने कहा कि सदस्यों ने इससे संबंधित कई सवाल पूछे. इसके जवाब विदेश सचिव ने दिये. हमने कोई कसर नहीं छोड़ी.

हमें विदेश सचिव से बहुत अच्छी ब्रीफिंग मिली

शशि थरूर ने कहा,  हमें विदेश सचिव से बहुत अच्छी ब्रीफिंग मिली, बैठक वर्तमान विदेश नीति के विकास पर थी, लेकिन अधिकांश चर्चा पीएम की हालिया वाशिंगटन यात्रा के कारण अमेरिका पर हुई. कहा कि बहुत गहन ब्रीफिंग हुई, जिसमें सदस्यों ने बहुत सारे प्रश्न पूछे. कोई कसर नहीं छोड़ी गयी. हर सवाल जो आप पीएम की यात्रा के संदर्भ में भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में सोच सकते हैं, उठाये गये. इस पर चर्चा की गयी. विदेश सचिव ने इसका जवाब दिया.  उन्होंने आवश्यक उत्तर दिये.

बांग्लादेश जैसे समसामयिक हित के अन्य मामलों पर हुई  ब्रीफिंग  

शशि थरूर ने कहा, बांग्लादेश जैसे समसामयिक हित के अन्य मामलों पर ब्रीफिंग की गयी. इस पर समिति को एक रिपोर्ट लिखनी है. कतर के अमीर की हालिया यात्रा, प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा आदि पर चर्चा के लिए एक अलग बैठक करेंगे. मुझे लगता है कि भागीदारी, चर्चा की गुणवत्ता हमारे देश की विदेश नीति के सामने आने वाले मुद्दों पर समिति के सदस्यों द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत को उचित ठहराती है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही