Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े हैं : मनीष जायसवाल

Hazaribagh: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को मोनिका हत्याकांड के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई में वह परिवार के साथ खड़े हैं. सड़क से सदन तक न्याय मिलने तक आवाज उठाते रहेंगे. बता दें कि जिले के इचाक प्रखंड स्थित डुमरौन गांव की विवाहिता सह गर्भवती मोनिका कुमारी (21 वर्ष) की फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने 15 सितंबर को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी.
शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे विधायक के साथ समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह भी थे. विधायक मनीष जायसवाल ने मोनिका के पति, सास-ससुर, माता-पिता एवं परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही कहा इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और वह परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने हरसंभव सहयोग करने एवं उचित न्याय दिलाने का पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जब तक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक नियम सम्मत विरोध जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक इस मामला को पुरजोर तरीके से उठाएंगे. मौके पर इचाक प्रमुख पार्वती देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव प्रसाद मेहता, प्रमुख पति सुरेंद्र कुमार दास, सदर विधायक के खेलकूद प्रतिनिधि बंटी तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश उर्फ जेपी और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– विधानसभा">https://lagatar.in/criticism-motion-passed-against-central-investigative-agencies-in-the-assembly-mamta-gave-clean-chit-to-modi-regarding-the-raid/">विधानसभा

में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, ममता ने छापामारी को लेकर मोदी को दी क्लीन चिट, इशारा अमित शाह की ओर!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही