Search

 
 
 

अब फायर ब्रांड नेता झारखंड में आएंगे नजर

 
Ranchi: अब झारखंड विधानसभा चुनाव के इलेक्शन कैंपेन में फायर ब्रांड नेता झारखंड में नजर आएंगे. खास कर कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों का आना-जाना लगा रहेगा. कांग्रेस ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जन खरगे, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. वहीं भाजपा के इलेक्शन कैंपेन में सबसे पहले तीन नवंबर को अमित शाह आएंगे. वे तीन रैलियों को संबोधित भी करेंगे. वहीं पीएम मोदी चार नवंबर को चाईबासा और गढ़वा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. इन दो रैलियों के जरिए पीएम 20 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं तक अपनी बातों को पहुंचाएंगे. जानकारी के अनुसार, पीएम झारखंड में छह रैलियों को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ncb-caught-the-principal-red-handed-taking-bribe/">रांची

: एसीबी ने घूस लेते प्रिंसिपल को रंगे हाथ दबोचा

हिमंता ने पीएम के कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया

असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को चाईबासा में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. वहां उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. सीएम फेस पर कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा सामने कर चुनाव नहीं लड़ती है. जो आलाकमान का निर्णय होगा, उसे सभी को मानना होगा. हमारी पहली प्राथमिकता चुनाव जीतने की है. कोल्हान की सभी 14 सीटों पर भाजपा की जीत होगी. इसे भी पढ़ें -धनतेरस">https://lagatar.in/media-hid-the-truth-on-dhanteras-market-vehicles-land-flats-were-all-sold-at-very-low-prices/">धनतेरस

बाजार पर मीडिया ने सच को छिपाया, वाहन, जमीन, फ्लैट सब बहुत कम बिके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही