Lagatar News Network : भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ साइबर हमले का शिकार हुई है. कंपनी के लाखों ग्राहकों का कॉन्फिडेंशियल डाटा लीक हो गया है. हैकर्स ने कंपनी से 68,000 डॉलर की फिरौती की मांग की है. सितंबर में रॉयटर्स ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था. रिपोर्ट के अनुसार, एक हैकर ने टेलीग्राम चैटबॉट्स और एक वेबसाइट का उपयोग करके ग्राहकों का निजी डेटा, जैसे नाम, पता, फोन नंबर, पैन कार्ड और मेडिकल रिकॉर्ड लीक किया था. इस घटना के बाद से कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की गिरावट आयी है.
स्टार हेल्थ डेटा लीक : हैकर्स ने कंपनी से 68,000 डॉलर की मांगी फिरौती
Last Updated: Oct 13, 2024 12:00 AM (IST)