Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

9वीं ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर स्टार वारियर और बरटोला की टीम ने जमाया कब्जा समेत पिपरवार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Piparwar : खलारी थाना क्षेत्र के राय अंबेडकर फुटबॉल मैदान में खेले जा रहे 9वीं ओपन महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर स्टार वारियर और बरटोला की टीम ने कब्जा जमाया. इसके साथ ही गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा आयोजित 9वीं ओपेन पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हु  आ. महिला टीम का फाइनल मुकाबला स्टार वारियर फुटबॉल क्लब रांची बनाम चिकोर फुटबॉल क्लब भुरकुंडा के बीच खेला गया. जिसमें स्टार वारियर फुटबॉल क्लब  रांची की टीम ने 1-0 से प्रतिद्वंदी टीम चिकोर फुटबॉल क्लब भुरकुंडा  को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इस मैच में `मैन ऑफ द  मैच का पुरस्कार कुशमा कुमारी को दिया गया. दूसरा फाइनल मुकाबला पुरुष टीम के बीच खेला गया. फन फुटबॉल क्लब बरटोला बनाम केकराही गढ़ा के बीच खेले गये फाइनल मुकाबले में बरटोला की टीम ने 6 – 5 गोल से जीत हासिल की. इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय कुमार को दिया गया. सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश मंत्री कमलेश राम उपस्थित हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खलारी उप प्रमुख सुमन देवी, समाजसेवी नागेश्वर महतो,  राय पंचायत की मुखिया शिला देवी,  झारखंड पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अभिषेक चौहान,  बुढमू संसद प्रतिनिधि तपेश्वर मिश्रा, चतरा जिला के आजसू अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व उप प्रमुख एतवारा महतो, मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के विकास दुबे, आनंद सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य रतिया गंझू, उप मुखिया विश्वनाथ महतो, ट्रेड यूनियन  सचिव प्रेम जी,  दिनेश भर, जितेंद्र सिंह,  अशोक राम, समाजसेवी अमरदीप कौशल, जगदीश सोनी इत्यादि लोग उपस्थित हुए. इस प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में राम कुमार भुइयां,  दीपक  टोप्पो,  श्रवण कुमार एवं पवन कुमार रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-87.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले आयोजन समिति के सदस्यों में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो, विजय पाहन, विश्वनाथ महतो, पारस महतो, दुर्गा प्रसाद महतो, नरेश  महतो,  संतोष प्रजापति, बबलू महतो, शंकर महतो, मोतीलाल महतो, राजीव साहनी, कृष्णा साहनी, सुरेश महतो,  लालेश्वर महतो, लकू महतो, शत्रुघ्न नायक, सुमित कुमार, रमन कुमार, मनोज करमाली शामिल रहे.

बाराडीह में करम त्योहार को लेकर ढोल नगाड़ा का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-77.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के किचटो पंचायत के बाराडीह गांव में करम पर्व परंपरागत एवं विधि विधान से मनाते का निर्णय लिया गया. करम त्योहार के दौरान डीजे साउंड गांव के अखरा में नहीं बजाने की घोषणा की गई है. बाराडीह गांव में की महिलाएं सभी एक आखरा में धूमधाम से इस पर्व को मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगी. इस पर्व को परंपरागत तरीके से मनाने को लेकर आजसू पार्टी के पंचायत कोषाध्याक्ष रोशन कुमार महतो एवं गुलाब महतो, अशोक महतो, मुकेश महतो, मनोज महतो, सूरजनाथ महतो, धनराज महतो और विकास कुमार ने संयुक्त रूप से बाराडीह के ग्रामीणों को एक ढोल एवं नगाड़ा दिया. ढोल नगाड़ा मिलने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि इस वर्ष गीत नृत्य के साथ झूमर रसदार रहेगा.

प्रकृति की रक्षा के लिए सभी को आगे आने की जरूरत : अंबा प्रसाद

पिपरवार कॉलेज कारों में करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-67.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : पिपरवार कॉलेज कारों में रविवार को करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन पहुंचे. समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के अध्यक्ष रामचंद्र उंराव और संचालन बिनोद राम और सूरज मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. समारोह की शुरूआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. जिसके बाद जावा और करम डाली की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम के दौरान मांदर की थाप पर स्कूली बच्चों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति से जुड़ा हुआ है. यह प्राचीनकाल से चलता आ रहा है. वर्तमान में करमा पूजा के उद्देश्य को मानते हुए प्राकृतिक की रक्षा के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. इस मौके पर इकबाल हुसैन, रामचन्द्र उरांव, बिजय लाल, बसंत नारायण महतो, मोहम्मद असलम, टिकेश्वर महतो, बिजय महतो, रतन महतो, इदरीस अंसारी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव, बहेरा मुखिया रेखा देवी, बेंती मुखिया सरीता देवी, पंसस कुमारी अनुप्रिया, किचटो मुखिया संगीता देवी, जेपी महाराज, मोहम्मद जुल्फान, सलीम जावेद, गीता देवी, कृष्णा यादव, कृतन महतो, मोहम्मद साहिल, दिलीप महतो, राजेन्द्र उरांव, सहित कॉलेज के सभी शिक्षक बच्चे और अभिभावक मौजूद थे.

पिपरवार में संडे ड्यूटी कटौती के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-57.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : सीसीएल पिपरवार एरिया में कार्यरत कोयला मजदूरों के संडे ड्यूटी में प्रबधंन द्वारा कटौती किये जाने के बाद मजदूरों में काफी आक्रोश है. रविवार की सुबह ड्यूटी के लिए पहुंचे मजदूरों को जब पता चला कि उन्हें संडे ड्यूटी नहीं मिलेगा तो मजदूरों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की और काम को बंद कर दिया. पिपरवार के अशोका परियोजना में कार्यरत सैकड़ों कोयला मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान अशोका परियोजना में खनन व कोयला ढुलाई का काम पूरी तरह से बंद हो गया. इस संबंध में कोयला मजदूरों ने कहा कि अचानक प्रबंधन के द्वारा संडे ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद मजदूरों का गुस्सा आसमान पर है. यदि प्रबंधन संडे ड्यूटी पूर्व की तरह बहाल नहीं करती है, तो मजदूर कार्य का बहिष्कार करेंगे. इधर सूचना पाकर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और प्रबंधन के मजदूर विरोधी नीति का विरोध किया. श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रबंधन नये-नये नियम लागू कर मजदूरों के हक और अधिकार को छीनने का काम कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पिपरवार के सीएचपी/सीपीपी परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने किया गेट मीटिंग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-49.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी/सीपीपी परियोजना कार्यालय में रविवार की सुबह संयुक्त मोर्चा के द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया. गेट मीटिंग में कोयला मजदूरों के संडे ड्यूटी कटौती का पुरजोर विरोध किया गया. साथ ही संडे ड्यूटी कटौती पर विरोध जारी रखने का आह्वान किया गया. गेट मीटिंग में मुख्य रूप से पांच अक्टूबर से होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई. इसके अलावे हड़ताल से पूर्व पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष तीन अक्टूबर को होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में सभी मजदूरों से शामिल होने की अपील की गई. गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग में मजदूरों के वेतन समझौते के खिलाफ ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा की गई कार्रवाई काफी निंदनीय है. जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गेट मीटिंग में सभी मजदूरों को एकजुट होने की अपील की गई. मौके पर मुद्रिका प्रसाद, रवींद्रनाथ सिंह, एसके चौधरी, भीम सिंह यादव, इस्लाम अंसारी, भीम प्रसाद मेहता, बाबूलाल राम, विमल महतो, सतीश पांडेय, मोहम्मद अब्दुला, दिलनवाज अंसारी, रामू गोप सहित कई मजदूर मौजूद थे.

आजसू पार्टी की बैठक में महाधिवेशन में जाने का निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/7-42.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : कोयलांचल क्षेत्र के पुरानीराय में आजसू पार्टी की एक आवश्यक बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान चलाने सहित कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. बैठक में आगामी 29 सितम्बर से एक अक्टूबर तक रांची में होने वाले आजसू पार्टी के तीन दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में खलारी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया. बैठक में पार्टी द्वारा जारी किये गये ऑनलाईन एप्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कांके विधानसभा प्रभारी रामजीत गंझू, रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नागेश्वर महतो, अर्जुन महतो, शोएब आलम, इम्तियाज अंसारी, शहनवाज आलम, सदन महतो, राजेश महतो सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-blast-incident-in-factory-fir-registered-against-operator/">फॉलोअप

: फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही