Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की प्रक्रिया शुरू करें : सीएस

Ranchi : झारखंड में खेल-कूद को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खुलेगा. खेल विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में होगा. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाकर बिहार के राजगीर में खुले खेल विश्वविद्यालय सहित अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करें और झारखंड की जरूरतों के अनुसार उसका इस्तेमाल करें. उन्होंने खेल गांव में 200 एकड़ में फैले 4 इनडोर और 6 आउटडोर स्टेडियम सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के समुचित उपयोग पर बल देते हुए निर्देश दिया कि राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए और क्या बेहतर हो सकता है, उस पर फोकस करें. वह शुक्रवार को झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक को संबोधित कर रही थीं. खेल प्रशिक्षण के लिए खेलगांव में खुलेगा स्कूल मुख्य सचिव ने 4-5 साल तक के बच्चों को स्पोर्ट्स एकेडमी से जोड़ने की पहल करने का सुझाव देते हुए कहा कि विदेशों में लगभग इसी उम्र से बच्चों को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जाता है. बैठक में स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े बच्चों की शिक्षा के लिए वहां सरकारी प्लस-2 स्कूल खोलने के सुझाव को स्वीकार करते हुए स्कूली शिक्षा सचिव को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. बताया गया कि स्पोर्टस एकेडमी के पास इंफ्रास्ट्रक्चर है, सिर्फ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जरूरत है. 200 एकड़ के कैंपस में चल रही स्पोर्ट्स एकेडमी ज्ञात हो कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के बीच 50-50 प्रतिशत के योगदान से 2015 में 30 साल के लिए एमओयू हुआ था. दोनों के संयुक्त तत्वावधान में 2016 से रांची के खेलगांव में स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की गई. यहं स्कूली खेल प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें निखारने के लिए रहने, खाने, पढ़ने के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा दी गयी है. यहां 1400 बच्चों के प्रशिक्षण की सुविधा है, लेकिन अभी यहां 92 लड़के और 128 लड़कियों को मिलाकर कुल 220 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षक और सपोर्ट स्टाफ की संख्या 47 है. मुख्य सचिव ने इसकी संख्या बढ़ाने पर बल दिया. यह भी पढ़ें : आंगनबाड़ी">https://lagatar.in/anganwadi-workers-gave-notice-of-nationwide-strike-on-may-20/">आंगनबाड़ी

कर्मियों ने 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का दिया नोटिस
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही