Search

 
 
 

झारखंड में होगा स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन

 
स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संस्थानों पर होगा काउंसिल का नियंत्रण Ranchi : झारखंड में जल्द ही स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल का गठन किया जाएगा. राज्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जुड़े संस्थानों पर इसका नियंत्रण होगा. स्वास्थ्य संस्थानों के मैनेजमेंट और वहां शिक्षा की गुणवत्ता के सुधारने के उद्देश्य से नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशंस एक्ट का गठन 2021 में किया गया था. इसी एक्ट के तहत झारखंड में भी स्टेट काउंसिल का गठन किया जा रहा है. इस काउंसिल में एक अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होगी, जिनका कार्यकाल दो साल का होगा.

प्रोफेशनल्स की भी नियुक्ति की जाएगी

स्वास्थ्य विभाग ने काउंसिल में अध्यक्ष और सदस्य पद के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है. अध्यक्ष पद के लिए मेडिकल के क्षेत्र में 25 साल के अनुभव, पीजी डिग्रीधारी और 10 साल के लीडरशिप के अनुभव वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं. वहीं पदेन सदस्य पद के लिए सरकार में डायरेक्टर या एडिशनल डायरेक्टर पद पर रहकर हेल्थ साइंस में राज्य को रिप्रजेंट करने वाले व्यक्तियों से आवेदन मांगे गये हैं. हेल्थ सेक्टर के किसी डिपार्टमेंट में डीन या हेड ऑफ डिपार्टमेंट का अनुभव रखने वाले व्यक्ति सदस्य पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न हेल्थ सेक्टर के लिए प्रोफेशनल्स की भी नियुक्ति की जाएगी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही