Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: झारखंड राज्य अमीन संघ ने सीएम को सौंपा मांग पत्र

Garhwa: झारखंड राज्य अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड राज्य अमीन प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर मांग पत्र सौंपा. गढ़वा जिले के भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा के माध्यम से झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता विभाग मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मांगें पूरी करने का आग्रह किया. सौंपे गए मांग पत्र में प्रदेश के अमीन को आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मुक्त करते हुए सरकार द्वारा उचित मानदेय देने, समान काम के बदले समान वेतन देने, प्रदेश के सभी अमिन को ननटेक्निकल से टेक्निकल श्रेणी में शामिल करने, स्वास्थ्य बीमा, सुरक्षा बीमा का लाभ दिलाने, झारखंड राज्य अमीन नियुक्ति प्रक्रिया में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिलाने, सरकारी कर्मचारी की तरह सभी सुविधा उपलब्ध कराने आदि की मांग शामिल है. मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि झारखंड राज्य अमीन संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम प्रमंडलीय आयुक्त मेदिनीनगर को आवेदन समर्पित किया गया था. मांग पत्र के आलोक में आयुक्त कार्यालय द्वारा संयुक्त सचिव राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची को भेज कर उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के संबंध में नियमानुकूल समुचित कार्रवाई करने की अनुसंशा की गई है. मांग पत्र सौपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर सहित संघ के प्रदेश संरक्षक नवल किशोर तिवारी, फैजुल्ला अंसारी, रविकांत पाण्डेय, जलालुद्दीन अंसारी, शिवकुमार मेहता आदि का नाम शामिल है. इस दौरान भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई के लिए आग्रह की. इस पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही