Search

 
 
 

जल्द हो सकता है स्टेट बार काउंसिल चुनाव

 
Ranchi :   झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नयी कमिटी के लिए जल्द चुनाव हो सकता है. चुनाव के मुद्दे पर काउंसिल की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए 15 दिनों में जीबी (जेनरल बॉडी) की बैठक बुलाई जाये, जिसमें चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाये.

काउंसिल के चुनाव की तैयारियां पूरी

जानकारी के मुताबिक, स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं.  चुनाव के लिए मतदाता सूची भी तैयार कर ली गयी है. रविवार को हुई बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रवक्ता संजय विद्रोही, गोपेश्वर झा, धर्मेंद्र प्रसाद, मृत्युंजय श्रीवास्तव, राम सुभाग सिंह, परमेश्वर मंडल, अनिल महतो, बालेश्वर सिंह, अमर सिंह, अबदुल कलाम रशीदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही