Search

 
 
 

प्रदेश भाजपा ने अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम के निधन पर शोक जताया

 
Ranchi: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया है. उनके पार्थिव शरीर को प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया. इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायी है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोकाकुल परिवार को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के निधन की दुखद खबर मिली. यह पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. भगवान उन्होंने अपने श्रीचरणों में जगह दें.पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के निधन की खबर से मन दुखी है. वे मृदुभाषी और मिलनसार थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-candidate-sanjay-seth-worshiped-at-sarna-place-tribal-organizations-assured-of-victory/">रांची

प्रत्याशी संजय सेठ सरना स्थल में की पूजा, आदिवासी संगठनों ने दिया जीत का भरोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही