Search

 
 
 

झारखंड प्रदेश भाजपा ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया

 
Ranchi : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुखद सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. देश एवं समाज सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहने वाले सुशील मोदी का निधन पार्टी एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन की दुखद सूचना मिली. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन की दुखद खबर मिली. यह पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में जगह दें. पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री के निधन की खबर से मन व्यथित है. वे मृदुभाषी और मिलनसार थे. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. दुख की इस घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख को सहने की शक्ति दे. उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय और डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू व डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें -महंगाई">https://lagatar.in/inflation-at-its-peak-anger-among-youth-due-to-lack-of-employment-rajkumar/">महंगाई

चरम पर, रोजगार नहीं मिलने से युवाओं में आक्रोश : राजकुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही