Ranchi News: जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया. इस घटना से झारखंड में शोक की लहर है. साथ ही मंत्री को हर ओर से ढाढस बंधाया जा रहा है. प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भी इस दुख की घड़ी में शोक व्यक्त किया है. सभी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा है.
बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची के असामयिक निधन की हृदयविदारक सूचना से मर्माहत हूं. ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें. पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने लिखा है, झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री के जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल माता-पिता एवं समस्त परिवारजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें.
अर्जुन मुंडा ने लिखा है, जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री एवं अन्य लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए जीवन का सबसे कठिन और असहनीय दुःख होता है.
इस अत्यंत पीड़ादायक समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करे.
सासंद संजय सेठ ने लिखा है, जमशेदपुर में एनएच पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी सहित अन्य लोगों के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. किसी भी परिवार के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख शब्दों से परे होता है. इस कठिन समय में मैं दीपिका जी और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और सभी परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति एवं संबल दें.
भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने लिखा है, जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय जी की पुत्री के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस अकल्पनीय दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं दीपिका जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लिखा है, आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय जी की सुपुत्री का निधन हो गया. इस समय आपको हिम्मत बढ़ाने के लिए शब्द ही नहीं है मेरे पास मैडम.
इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.इस घटना के सभी मृतकों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.