Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा कर रही हार की समीक्षा, हारे उम्मीदवारों ने कहा, मुझे तो अपनों ने लूटा...

Ranchi: प्रदेश भाजपा शनिवार से हार के कारणों की समीक्षा में जुट गई है. यह सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा. जानकारी के अनुसार, हार के कारणों में अंदरूनी कलह और भीतरघात की बातें सामने आई. देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने दो टूक कहाः हमें तो अपनों ने लूटा. वहीं गिरिडीह से उम्मीदवार रहे निर्भय शाहाबादी ने कहा कि मेरे साथ भीतघात हुआ. भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय के अलावा भाजपा के सभी प्रत्याशी एवं सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -दीपांकर">https://lagatar.in/dipankar-said-we-will-not-join-the-government-will-continue-to-fight-on-public-issues/">दीपांकर

ने कहा, हम सरकार में शामिल नहीं होंगे, जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे

बीजेपी उम्मीदवारों ने बताई हार की वजह

समीक्षा बैठक में बीजेपी उम्मीदवारों ने हार की वजह बताई. कई उम्मीदवारों ने कहा कि मंईयां योजना के प्रति जनता का आकर्षण रहा. वहीं अंतिम समय में मंईयां योजना के तहत राशि बांटी गई. कई उम्मीदवारों ने चुनाव के दौरान हुई खामिय़ों पर भी जमकर भड़ास निकाली. अंदरूनी कलह को प्रमुख कारण बताय़ा गया. कई उम्मीदवारों ने कहा कि हमें फिर से संगठन के कार्यों में लगे रहना है.

वन टू वन लिया जाएगा फीडबैक

जानकारी के अनुसार, हारे हुए उम्मीदवारों से वन टू वन फीडबैक भी लिया जाएगा. जिससे पार्टी यह भी पता करेगी कि कहां चूक हुई. कहां मिस मैनेजमेंट हुआ. सांगठनिक स्तर पर भी चूक के कारणों का पता लगाया जाएगा.

आलाकमान को सौंपी जाएगी रिर्पोट

समीक्षा बैठक पूरी होने के बाद जो बातें सामने निकल कर आएंगे, उसे आलाकमान को अवगत कराया जाएगा. इसकी रिर्पोट सौंपी जाएगी. बताते चलें कि इस बार के चुनाव ने भाजपा 21 सीटों पर ही सिमट गई. संताल में 18 सीटों में से 17 सीटें पर शिकस्त झेलनी पड़ी.

तीन दिसंबर को होगी दिल्ली में बैठक

झारखंड में दो दिन की बैठक के बाद तीन दिसंबर को दिल्ली में बैठक होगी. यह बैठक कई मायनों में अहम होगा. इसी बैठक में हार के कारणों की रिर्पोट सौंपी जाएगी. इसके आधार पर संगठन के आगे की रूप-रेखा तय की जाएगी.

किसने क्या कहा

• भानू प्रताप शाहीः विरोधियों की गोलबंदी की वजह से हार हुई. चुनाव के दौरान सत्ताधारी नेताओं ने जमकर पैसे बांटे. • नारायण दासः मुझे अपनों ने लूटा. • निर्भय शाहाबादीः मेरे साथ भीतरघात हुआ. • लोबिन हेंब्रमः चुनाव के वक्त मेरी तस्वीर में तीर-धुनष लगा पोस्ट वायरल हुआ, जिससे हार हुई. इसे भी पढ़ें -वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-fire-broke-out-in-the-parking-lot-of-cantt-railway-station-200-motorcycles-burnt-to-ashes/">वाराणसी

: कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आग लगी, 200 मोटरसाइकिलें जलकर खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही