Search

 
 
 

प्रदेश भाजपा का विकसित भारत संकल्प अभियान, एलईडी रथों को किया गया रवाना

 

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने झंडा दिखाकर किया रवाना

Ranchi: प्रदेश भाजपा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के निमित विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत एलईडी रथ को रवाना किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झंडा दिखाकर रथ को रवाना किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश के 14 लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर एलईडी रथों के माध्यम से जनता को जानकारी देगी. यह भी बताया जाएगा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने क्या-क्या जनकल्याणकारी कार्यक्रम किए. गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा के लिए मोदी सरकार समर्पित रही है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास हुए हैं, वह ऐतिहासिक है. रथों के माध्यम से विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए प्रदेश भर से सुझाव भी लिए जाएंगे. प्रत्येक क्षेत्र में आमजन और विभिन्न प्रकार के संगठनों और संस्थाओं से सुझाव लेकर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र तैयार हो रहा है.

मिस कॉल कर आमजन और कार्यकर्ता दे सकते हैं सुझाव

बाबूलाल ने कहा कि 9090902024 नंबर पर मिस कॉल करके, नमो एप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आमजन और कार्यकर्ता अपने सुझाव दे सकते हैं. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय के बाद जिला मुख्यालयों पर एलईडी रथ यात्रा की शुरूआत की जायेगी. प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एलईडी रथ गांव-गांव, शहर-शहर जाएंगे. पार्टी के अभियानों से लेकर बैठकों और जनसभाओं में सुझाव पेटिका रखी जाएगी. सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता जिलों में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से एलईडी रथों को रवाना किया जा रहा है. इस मौके पर जवाहर पासवान, सीमा पासवान, मनोज सिंह, हेमन्त दास, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, संदीप वर्मा, सीमा शर्मा, शोभा यादव, राजीव रंजन मिश्रा, प्रेम वर्मा, अरुण झा, अर्जुन राम, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजश्री जयंती, कमाल खान, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, मुकेश मुक्ता, लक्ष्मी कुमारी, गुरविंदर सिंह सेठी, संजय जायसवाल, मनोज दुबे, सुबोध कांत सहित कई उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही