Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2025: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भव्य प्रदर्शन, 19 को CM करेंगे उद्घाटन

Ranchi: राजकीय ईटखोरी महोत्सव का उद्घाटन 19 फरवरी को होगा. इस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होगा, जिसके बाद मंदिर दर्शन, पूजन और महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा. महोत्सव में विभिन्न स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होगी. महोत्सव का समापन 21 फरवरी को रात 10:30 बजे हास्य कवि और प्रेमगीत कवि की प्रस्तुति के साथ होगा. यह जानकारी डीसी रमेश घोलप ने दी.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें शंख वादन, डमरू वादन, नागपुरी नृत्य, छऊ नृत्य, डांस और बॉलीवुड गायन शामिल हैं. इसके अलावा, 1 से 3 बजे तक एक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा. योगासन, लोकगीत और प्रदर्शनी भी महोत्सव के आकर्षण होंगे.

प्रस्तुतियां देने वाले कलाकार

• विपिन मिश्रा एण्ड ग्रुप – शंख वादन • न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केन्द्र – नागपुरी नृत्य • नटराज कला केन्द्र चोगा, ईचागड – छऊ नृत्य • राजीव निगम – कॉमेडी • चंदन तिवारी – भोजपुरी लोकगायिका • सलमान अली – बॉलीवुड गायन कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख कलाकार • मानभूम सांस्कृतिक समिति – पारंपरिक पाइका लोकनृत्य • रवि त्रिपाठी – प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार और अभिनेता • जॉली मुखर्जी – बॉलीवुड गायक • वर्षा ऋतु – नागपुरी और खोरठा एल्बम और फिल्मों में कार्यरत अभिनेत्री • अनुज्ञा शर्मा – चतरा जिले की लोकगायिका • सिमरन डांस एकेडमी – चतरा जिले के डांस ग्रुप • अथर्व बक्सी – 12 वर्षीय गायक, सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता • दिवस कुमार – धनबाद के गायक और पेंटिंग कलाकार • अभिषेक प्रधान – चतरा जिले के भक्ति लोक गायक • आर्यन रॉय – चतरा जिले के गायक • डॉ. विष्णु सक्सेना, पदमिणी शर्मा, सर्वेश अस्थाना, स्वयं श्रीवास्तव और राजेश अग्रवाल – हास्य-व्यंग्य और कविता संसार के प्रसिद्ध नाम महोत्सव का महत्व • राजकीय ईटखोरी महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. • महोत्सव के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को उजागर किया जाएगा. • महोत्सव में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही