Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत मंत्रिमंडल में अपने चहेतों को जगह दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता कर रहे जोरदार लॉबिंग

Advertisement
Advertisement
Nitesh Ojha Ranchi : कांग्रेस के तीन विधायकों के कैश कांड में फंसने के बाद संगठन में घमसान मचा हुआ है. कांग्रेस नेता आपस में ही सिरफुटव्वल कर रहे हैं. संगठन में मचे घमासान के बीच हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बदले जाने की भी चर्चा हो रही है. वैसे सीएम हेमंत सोरेन जब-जब दिल्ली जाते रहे हैं. मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोर पकड़ती रही है. अब कांग्रेस कोटे के किन मंत्रियों का पत्ता साफ होगा और कौन नए मंत्री शपथ लेंगे, इसे लेकर कांग्रेस नेता अपने-अपने तर्क दे रहे हैं. वैसे कांग्रेसी 12 वें मंत्री पद के लिए भी दावेदारी ठोक रहे हैं. अभी मंत्रिमंडल में कोल्हान से बन्ना गुप्ता, संथाल से बादल पत्रलेख व आलमगीर आलम, जबकि दक्षिण छोटानागपुर से डॉ रामेश्वर उरांव हैं. उत्तरी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल से कांग्रेस कोटे से कोई मंत्री नहीं हैं. ऐसे में कांग्रेस 12 वें मंत्री पद के लिए दावेदारी कर रही है. बात बन गयी, तो 12 वें मंत्री के रूप में उत्तरी छोटानागपुर से किसी को मौका मिल सकता है. इसे भी पढ़ें - अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-kumar-arrest-case-west-bengal-police-sent-notice-to-ed-deputy-director/">अधिवक्ता

राजीव कुमार गिरफ्तारी मामला : पश्चिम बंगाल पुलिस ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर को भेजा नोटिस

गीता कोड़ा के करीबी हैं कोल्हान के विधायक

कोल्हान में सांसद गीता कोड़ा और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं. कांग्रेस नेताओं की मानें, तो गीता कोड़ा की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक सीधी पहुंच है. ऐसे में यदि मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो उनके किसी चहेते को जगह मिल सकती है.

राहुल गांधी के काफी करीबी हैं महिला विधायक

संथाल-परगना और दक्षिणी छोटानागपुर से दो महिला विधायक भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल बतायी जाती हैं. इनमें से एक के राहुल गांधी से करीबी होने की चर्चा है.

दक्षिणी छोटानागपुर विधायक की पैरवी कर रहे प्रदेश के दिग्गज नेता

वैसे दक्षिणी छोटानागपुर की एक नवनिर्वाचित महिला विधायक को मंत्री बनाने के लिए राज्य के एक दिग्गज नेता दिल्ली तक पैरवी कर रहे हैं. उनके पिता से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अच्छी बनती है.

12वें मंत्री पद पर टकटकी लगाए हैं कांग्रेसी विधायक

हेमंत मंत्रिमंडल में 12 वें मंत्री का पद रिक्त है. कई कांग्रेसी विधायक इस पर टकटकी लगाए हुए हैं. यदि 12 वां पद कांग्रेस के खाते में आता है, तो किसके सिर ताज होगा, कहा नहीं जा सकता. लेकिन उत्तरी छोटानागपुर के एक विधायक की सीएम हेमंत सोरेन से नजदीकी को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि वे सफल हो सकते हैं. लेकिन कांग्रेस अलाकमान उनके नाम पर मुहर लगाएगा ही, इसमें संशय है. इसे भी पढ़ें - ताइवान">https://lagatar.in/china-now-rages-on-japan-in-taiwan-case-said-dont-repeat-your-historical-mistake/">ताइवान

मामले में अब जापान पर भड़का चीन, बोला- अपनी ऐतिहासिक गलती मत दोहराओ 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही